A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined array key "type"

Filename: controllers/Homepage.php

Line Number: 62

Backtrace:

File: /var/www/c8baa4bb-7481-4ae7-8aa4-ea7e56403a92/palagan.com/application/controllers/Homepage.php
Line: 62
Function: _error_handler

File: /var/www/c8baa4bb-7481-4ae7-8aa4-ea7e56403a92/palagan.com/index.php
Line: 317
Function: require_once

Palagan
 मुंबई माथुर चतुर्वेदी समुदाय होली मिलन समारोह -2024

मुंबई माथुर चतुर्वेदी समुदाय होली मिलन समारोह -2024

बंधुवर पालागन।

रविवार दिनांक 07-04-2024 को 
*श्री माथुर चतुर्वेदी समुदाय मुंबई * द्वारा
 बड़े हर्षोल्लास के साथ * होली मिलन समारोह * का आयोजन  विले पारले  स्थित  होटल पारले इंटरनेशनल  में किया गया। 
कार्यक्रम  का मुख्य आकर्षण थे 
    महासभा की नव निर्वाचित सभानेत्री * श्रीमती उषा चतुर्वेदी को हमारे अध्यक्ष श्री विवेक जी,उपाध्यक्ष श्री पंकज जी और कोषाध्यक्ष श्री पीयूष जी ने स्मृति चिन्ह और शाल उड़ा कर उनका सम्मान किया ।उसके बाद उन्होंने महासभा के पूर्व सभापति 
श्री भरत चतुर्वेदी और 
श्री राजेंद्र आर चतुर्वेदी का भी सम्मान किया ।

ब्रिज और फिल्म जगत के प्रसिद्ध गायक 
श्री अवधेश जी ने अपने होली गायन से वो समा बांधा कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए और उनका साथ दिया हमारे अपने श्री प्रसून पांडे  और मुंबई की *लेडीज़ स्पेशल ने मैनपुरी की होली की प्रस्तुति की ।
सभानेत्री श्रीमती उषा चतुर्वेदी ने भी एक रसिया गा कर माहोल में चार चाँद लगा दिए । 

इसके अतिरिक्त हमारे  *मुंबई समाज * के अध्यक्ष और कार्यकारिणी ने आए हुए समस्त बांधवो और उनके परिवारों को होली की शुभकामनाएँ प्रदान की।
अंत में स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
आप सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और आनन्दमय बना दिया । 

Dr.Mahendra Chaturvedi