दिल्ली एवं नोएडा/ ग्रेटर नोएडा संयुक्त होली मिलन

दिल्ली एवं नोएडा  का संयुक्त होली मिलन कार्यक्रम १ मार्च २०२६ को कम्युनिटी हॉल विवेक विहार (AWHO) सेक्टर ८२ नोएडा में हर्षोल्लास के साथ लगभग 5०० बांधवों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
२०२५ में ले॰ जन ॰ विष्णु कांत चतुर्वेदी जी और उनके साथ कार्यरत नोएडा सभा कार्यकारिणी ने अपना दायित्व नई पीढ़ी को हस्तांतरित करा था । ये वह स्तंभ हैं जिन्होंने नोएडा सभा की १० वर्ष पहले नींव रखी और उसे संजो के यहाँ तक लाए । 

नवंबर २०२५ में मुनीन्द्र नाथ जी ने प्रस्ताव रखा की दिल्ली और नोएडा का संयुक्त होली मिलन मनाया जाए । दिल्ली और नोएडा सभाओं ने इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार किया। इस प्रकार एक नव गठित नोएडा सभा कार्यकारिणी को एक सुअवसर मिला और सभी इसकी तैयारी में लग गए । 

कार्यक्रम का प्रारंभ ले॰ जन ॰ विष्णु कांत चतुर्वेदी के आशीष वचन से हुआ । उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए नई कार्यकारिणी की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं बधाई दी ।

इस अवसर पर  ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत जी ,नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा अपनी टीम का परिचय सभागार में उपस्थित जनसमूह से करवाया गया । 
श्रीमती इंदु चतुर्वेदी - उपाध्यक्ष 
श्री पुलकित चतुर्वेदी - 
मंत्री तथा कोषाध्यक्ष 
श्री नलिन चतुर्वेदी 
श्री ऋषिकेश चतुर्वेदी 
डॉ प्रीति चतुर्वेदी 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुरभि चतुर्वेदी  ने किया। श्री तरुण जी एवं श्री विकास जी के मधुर गायन ने कार्यक्रम में समा बाँध दिया ।

इस अवसर पर स्व॰ द्वारिका नाथ जी तथा स्व हरिहर नाथ जी की पुण्य स्मृति में होली के एकल गायन के लिए पुरस्कार दिए गए जो इस प्रकार हैं:-
प्रथम - आदर्श ।
द्वितीय- विकास ।
तृतीय - तरुण।
बच्चों ने अपने  नृत्य कला का भी प्रदर्शन किया गया। गौरी के प्रोफेशनल नृत्य कला ने सबका मन मोह लिया। अनीशा एवं तविशी के नृत्य को भी दर्शकों ने खूब सराहा ।

समाज के १४ वृद्ध व्यक्तियों का सम्मान किया गया ।

श्री आशुतोष चतुर्वेदी ( फिरोजाबाद / देहली ) पद्म भूषण पंडित बनारसी दास के पौ त्र को चतुर्वेदियों में प्रथम सेंट्रल इनफार्मेशन कमिशन में कमिशनर नियुक्त होने पर नोएडा तथा देहली सभा द्वारा ले.ज. विष्णुकांत जी , नीरा मिश्रा जी, डॉ निशीथ , श्री मुनीन्द्र नाथ जी, श्री ज्ञानेंद्र जी , ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत जी , श्री महेश जी  अध्यक्ष दिल्ली सभा की उपस्तिथि में सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर आशुतोष जी ने समाज द्वारा सम्मानित होने पर अपना आभार व्यक्त किया । 

इस आयोजन में अनीता जी तथा इंदु जी के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा सामूहिक होलियों के गायन का आनंद कार्यक्रम के समापन के बाद भी जारी रहा । इंदु जी ने सम्पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम को पूरी जिम्मेदारी से संचालित किया।

अंत में श्री मुनीन्द्र नाथ जी द्वारा सभी अतिथियों को पधारने के लिए तथा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए  आभार व्यक्त किया । इसके बाद बढ़िया भोजन और श्री हीरा लाल पांडे जी के प्रयत्न से पिनाहट की गुजियों के संग एक भव्य और अविस्मरणीय समारोह का समापन हुआ।

ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत