*मेधावी चतुर्वेदी छात्र सम्मान 2026: ऑनलाइन समारोह में सम्मानित हुए समाज के होनहार*

*नई दिल्ली:* श्री माथुर चतुर्वेदी समाज एवं [palagan.com](http://palagan.com) के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए "मेधावी चतुर्वेदी छात्र सम्मान 2026" ऑनलाइन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली विश्वविद्यालय के पीएचडी शोधार्थी आराध्य चतुर्वेदी द्वारा ऋग्वेद के मेधा सूक्त के सस्वर पाठ एवं स्वास्ति वाचन के साथ हुआ, जिसके बाद कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता चतुर्वेदी ने सभी का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य आयोजक ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी ने पुरस्कार चयन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह पिछले 10 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य समाज के सभी प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करना है। चयन समिति की प्रक्रिया के तहत यह प्रयास रहता है कि प्रत्येक विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को विशेष पुरस्कार दिया जाए, तथा अधिक से अधिक बच्चों को सम्मानित किया जा सके। पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए यदि एक से अधिक छात्र कई विषयों में सर्वोच्च अंक लाते हैं, तो पुरस्कारों का वितरण इस प्रकार किया जाता है कि हर मेधावी छात्र को एक-एक विषय के विशेष पुरस्कार से नवाजा जा सके, ताकि समाज के हर होनहार बच्चे का मनोबल बढ़े।

इस अवसर पर देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के मेधावियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। डीएवी पब्लिक स्कूल, रोहिणी के उदित चतुर्वेदी को इकोनॉमिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ₹10,000 का विशेष पुरस्कार दिया गया; उदित ने CUET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 3 (AIR 3) हासिल की है और वे वर्तमान में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में अध्ययनरत हैं। मयूर स्कूल, नोएडा के अराध्य चतुर्वेदी को कंप्यूटर साइंस में 100% अंक प्राप्त करने पर ₹10,000 का विशेष पुरस्कार मिला, वे नांगयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (NTU), सिंगापुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर रहे हैं। मैक्सफोर्ट स्कूल, द्वारका की केया चतुर्वेदी को बायोलॉजी विषय और हर्षिता चतुर्वेदी मेमोरियल अवार्ड (PCB) के तहत कुल ₹20,000 के दो विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए, जो मेडिकल (NEET) के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

इसी क्रम में बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा की लावण्या चतुर्वेदी को हिस्ट्री विषय एवं पालगन मेधावी कन्या अवार्ड (ह्यूमैनिटीज) के तहत कुल ₹20,000 तथा एस.ए.जे. स्कूल, वसुंधरा की अनिशका चतुर्वेदी को बिजनेस स्टडीज एवं हर्षिता चतुर्वेदी मेमोरियल अवार्ड (कॉमर्स) के अंतर्गत कुल ₹20,000 के दोहरे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। डीपीएस ग्रेटर नोएडा की ईशा चतुर्वेदी को साइकोलॉजी के लिए ₹10,000 का विशेष पुरस्कार मिला, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के माता सुंदरी कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं। सेंट वेरोना एकेडमी, जयपुर के ईशान चतुर्वेदी को गणित में 100% अंक हेतु ₹10,000 दिए गए, जो पूर्णिमा कॉलेज से B.Tech कर रहे हैं। सेंट एलोएशियस High School, कानपुर के ओम चतुर्वेदी को केमिस्ट्री के लिए ₹10,000 का पुरस्कार मिला; ओम वर्तमान में IIT कानपुर में प्रो. एच. सी. वर्मा के साथ मटेरियल साइंस रिसर्च में संलग्न हैं और थ्योरेटिकल फिजिक्स में PhD का लक्ष्य रखते हैं।

इसके अलावा सेंट जॉर्ज कॉलेज, आगरा के रक्षित चतुर्वेदी को फिजिक्स के लिए, पीटी दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, कानपुर की शांभवी चतुर्वेदी को इंग्लिश के लिए, जे.के.जी. इंटरनेशनल स्कूल, गाजियाबाद के अक्षत चतुर्वेदी को पॉलिटिकल साइंस के लिए, जय दुर्गा स्कूल, जयपुर के अक्षय चतुर्वेदी को हिंदी भाषा के लिए तथा ज्ञानदीप शिक्षा भारती, मथुरा की रूपाली चतुर्वेदी को अकाउंट्स विषय के लिए ₹10,000-₹10,000 के विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया।

साथ ही कॉमर्स एवं अन्य स्ट्रीम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जैन विद्या मंदिर, सोनीपत की अनुष्का चतुर्वेदी (BBA छात्रा), इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद के मौलिक चतुर्वेदी (अंडर-19 क्रिकेटर व CA एस्पिरेंट), चौगुले पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली की रशिका चतुर्वेदी (एथलीट व UPSC एस्पिरेंट), संस्कृति स्कूल, चाणक्यपुरी की आध्या चतुर्वेदी (LSR में नामांकित) तथा डीपीएस ग्रेटर नोएडा की सानवी चतुर्वेदी को ₹5,000-₹5,000 का पालगन विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

समारोह के समापन पर अनामिका चतुर्वेदी एवं ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी ने सभी मेधावियों एवं उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को भविष्य में भी परस्पर जुड़े रहने तथा [palagan.com](http://palagan.com) मंच के माध्यम से समाज के उत्थान में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Palagan