Search Your Song

देखो भींजे न चोली, भिंजोई मोरी सारी रे।
नन्दगांव के ग्वाल कहेंगे, बरसाने की होरी।।
बड़े रसीले सैंया हमारे, सब देखें वह करैं इशारे।
मारे सरम के न बोली, भिंगोई मेरी सारी रे।।
तन नाचै मन नाचै गोरी, आज बनी मेरे मन की होरी।
तन मन सैं मोरे मन के राजा, होरी के दिन खेली होरी।।
सम्हल सम्हल पिचकारी मारो।
केशर रंग में बोरी, भिंजोई मोरी सारी रे।।