Search Your Song

रंग डारौ, न मोपै रंग डारौ, हो नंद जूके लाला।
ए मदन गुपाला, हमारी तेरी ना बनें।।
ए कान्हारे, अबही बिरज में आई, कि होरी मचाई,
घर जानैं न देइ बंसी वाला, ए मदन गुपाला, हमारी तेरी ना बनें।।
ए गूजरि री, छबि तेरी अधिक सुहाई, करै चतुराईं
और बोलत बचन रसाला, ए मदन गुपाला, हमारी तेरी ना बनें।।