Search Your Song

राज छम छम छम गोरी डगर चलति,
पग धरित लगति अति प्यारी हो।।
आऔ रजा हम चौपड़ि माड़ैं, तुम पंसा हम सारी हो।
खेलत ख्ेलत रैन बीति गई, तुम जीते हम हारी हो।।
सौने को गुड़ुआ मौंज करै, जल भरन चलीं पनिहारी हो।
सिर पर घड़ा घड़े पर झाड़ी, हाथां में रस्सी न्यारी हो।
अनबट की तेरी सपथ करों, तेरे बिछुअन की झनकारी हो।।
एड़िन महावर लागि रहो, याके हाथां में मेंहदी न्यारी हो।।
माथै पै बैंदी सोहि रही, याके दाँतो में मिस्सी लागी हो।
‘दामोदर’ छबि कहाँ लो बखानों, काऊ रसिया की प्यारी हो।।