Search Your Song

माई मैंने सपने में परने गुपाल।।
सपने में न्हाई सपने में धोई, सपने में कीन्हों सिंगार।
सपने में पहरी हरी हरी चुरियाँ, नक बेसरि गल हार।।
हरदी सुरंग देह सब राँची, हाथन मेंहदी लाल।
”मीरा“ के प्रभु गिरधर नागर, वर पाए गोपाल।।