Search Your Song

इत गण उत अबला बहु डोलें, मन अति मोद भरौरी।
फेंट गुलाल हाथ पिचकारी, करत रंग सरबोरी,
मलें अबला मुख रोरी।।
चोया चन्दन अतर अरगजा, भाँति भली छिरकौरी।
बाजत ताल मनोहर डौरू, कोऊ गण गावत होरी,
कोऊ अति नृत्य करोरी।।
गिरजा सैन निहार सखी एक, आतुर शिव तन दौरी।
अति दृढ़ बसन बघम्बर लीन्हौं, भाँति बहुत झकझोरी,
करें अबला बरजोरी।।
फगुआ लेउ बसन मम छाँड़ो, यों प्रभु बचन कहौरी।
गिरजा हँसति दिए मुख अंचल, उर आनन्द भयौरी,
शेष नहिं वरन सकोरी।।
नभ विमान चढ़ि सुर सब निरखें, गिरजा शंकर होरी।
सुमन बृष्टि जय जय धुनि छाई, राम पती चहुँ ओरी,
अभय निज दास करोरी।।