Search Your Song

करिबे कौन बहाना, गवन हमरौ नगिचाना।।
पहलें तौ चूनरि मोरी मैली, दूजै पिया घर जाना।
तीजै डर मोहि सासु ननद कौ, चौथे पिया देहि ताना।।
प्रेम नगर की डगर कठिन है, वह रँगरेज सयाना।
एक बेर चूनरि मोरी रंग दे, तासों पिया पहिचाना।।
राह चलत सदगुरू मोहि मिलि गये, उन्हूँ को नाम बखाना।
मेहर भई उनकी जब मोपर, तब ही लगे ठिकाना।।